Friday 12 May 2023

पहली बार सीधे 39038 मतदाता करेंगे मुख्य व उप मुख्य पार्षद का चुनाव



20428 पुरुष मतदाता हैं नगर परिषद दाउदनगर में 

18606 महिला मतदाता और चाट अन्य श्रेणी के हैं मतदाता 

27 वार्डों में कुल 39 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान 

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) :  दाउदनगर के 39 मतदान केंद्रों पर कुल 39038 मतदाता सीधे पहली बार मुख्य और उप मुख्य पार्षद का चुनाव करेंगे। इसके साथ ही उन्हें वार्ड पार्षद का भी चुनाव करना है। यानी एक मतदाता वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद के लिए कुल तीन मत देगा। शहर में 20428 पुरुष 18606 महिला और चार अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। आगामी नौ जून को मतदान होगा और 11 जून को परिणाम आएगा।




वार्ड संख्या- मतदान केंद्र संख्या और नाम-पूरुष-महिला-अन्य- कुल मतदाता संख्या


एक-एक क एवं ख-अशोक उच्च विद्यालय दाउदनगर- 779 -703 - 0 - 1482 

दो - दो क एवं ख हाता मध्य विद्यालय- 908- 811- एक -1720 

तीन - तीन- प्राथमिक विद्यालय बालूगंज 687- 664- 0- 1351 

चार-चार- ठाकुर मध्य विद्यालय- 582 -572 -एक- 1155

पांच-पांच सामुदायिक भवन नोनिया बिगहा -718- 668-0- 1386 

छह- छह क एवं ख-मदरसा इस्लामिया पुराना शहर- 817- 791-0- 1608

सात-सात- कादरी मध्य विद्यालय -630 596- 0- 1226 

आठ-आठ क एवं ख -सामुदायिक भवन इब्राहिम शहीद- 895- 808 -0 -1703 

नौ-नौ क एवं ख-चलंत मतदान केंद्र मुनेश्वर भगत के हाता- 1050- 941 -0 -1991 

10- 10 क एवं ख-कन्या मध्य विद्यालय -828- 749 -0 -1577 

11-11- चलंत मतदान केंद्र बाबा साहब मेन रोड- 724- 695- 0- 1419

 12 -12- नगरपालिका मध्य विद्यालय संख्या एक -828 -753 -0-1581 

13- 13- प्राथमिक विद्यालय जानकीराम की कूचा गली- 670- 554- 0- 1224 

14 -14- नगर परिषद कार्यालय भवन- 788- 693- एक- 1482 

15- 15 -सामुदायिक भवन गोला मोहल्ला- 644- 645- 0 -1289 

16 -16 क एवं ख- मध्य विद्यालय रामनगर एवं राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय बारुण रोड- 1026- 970 -एक -1997

17- 17 क एवं ख- चलंत मतदान केंद्र बम रोड- 933 -839- 0- 1772 

18-18 क एवं ख-चलंत मतदान केंद्र ब्राह्मण टोली -926- 804 -0- 1730 

19- 19- पटवा पंचायत घर पटवाटोली- 682- 605- 0 -1287

 20- 20 चलंत मतदान केंद्र जितिया चौक इमली तल -523- 501- 0- 1024 

21-21  नगरपालिका मध्य विद्यालय संख्या दो-608- 581 -0 -1189 

22- 22 सिंचाई विभाग का नगर तहसील कार्यालय मौलाबाग- 604- 554- 0 -1158 

23-23क एवं ख- राष्ट्रीय मध्य विद्यालय 667- 563- 0- 1230

 24- 24 सामुदायिक भवन हरिजन हास्टल -435- 404-0-839 

25- 25 क एवं ख बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय- 960 -852 -0 -1812 

26- 26 क एवं ख राष्ट्रीय उच्च विद्यालय- 853- 743 -0-1596 

27- 27 मौलाबाग मध्य विद्यालय पुराना अनुमंडल- 663- 547 -0 -1210 

कूल 39 मतदान केंद्र -20428 -18606- 04-39038



सबसे छोटा वार्ड 24, सबसे बड़ा वार्ड संख्या 15

कुल 27 वार्डों वाले शहर में मतदाता संख्या के आधार पर सबसे छोटा वार्ड वार्ड संख्या 24 है। जहां मात्र 839 मतदाता है। यह एकमात्र ऐसा वार्ड है जिसकी मतदाता संख्या तीन अंक में है। अन्यथा सभी वार्डों की मतदाता संख्या चार अंक में है। जबकि सबसे बड़ा वार्ड वार्ड नंबर 15 है। यहां कुल 1997 मतदाता हैं। दूसरे स्थान पर वार्ड संख्या नौ है, जहां 1991 मतदाता हैं। तीसरे स्थान पर वार्ड संख्या 17 है। यहां कुल मतदाता संख्या 1772 है। यानी सबसे छोटा और सबसे बड़ा के बीच दोगुना से भी अधिक का अंतर है।

No comments:

Post a Comment