Tuesday 31 January 2023

एक दशक में ओबरा में बढ़ी 46894 आबादी

 



17709 है सबसे बड़ा पंचायत सरसौली की आबादी

7343 है सबसे छोटा पंचायत कारा की आबादी 

2011 में थी कुल 226007 जनसंख्या

उपेंद्र कश्यप, दाउदनगर (औरंगाबाद) : दाउदनगर अनुमंडल के ओबरा प्रखंड की आबादी 46894 बीते एक दशक में बढ़ गई। 2011 में हुए जनगणना के अनुसार 226007 लोग ओबरा में रहते थे। लेकिन ताजा हो रहे गणना के अनुसार अब 272901 लोग ओबरा में रहते हैं। इस हिसाब से यहां की आबादी 46894 बढ़ गयी। ओबरा प्रखंड में सबसे बड़ा पंचायत सरसौली है, जिसकी कुल आबादी 17700 है। जबकि सबसे छोटा पंचायत कारा है जहां की आबादी 7343 है। प्रखंड में कुल 20 पंचायत है। जिनके लिए कुल 281 गणना ब्लाक बनाए गए थे। कुल भवनों की संख्या यहां 34338 है। कुल मकानों की संख्या 30165 है। कुल परिवार 37472 है। जबकि ओबरा प्रखंड की कुल आबादी 272901 है।



जातीय जनगणना के प्रथम चरण का पंचायत वार विवरण 


पंचायत- कुल गणना ब्लाक- कुल भवनों की संख्या- कुल मकानों की संख्या- कुल परिवारों की संख्या- परिवारों के कुल सदस्यों की संख्या


अमिलौना- 15- 2300- 2356- 2356- 14001 

बभनडीहा- 11 -1272- 1736- 1736- 10241 

बेल- 15- 1938- 2835- 2838- 15370 

भरुब- 15- 2071- 2168- 2168- 14510 

चंदा- 14- 1680- 1689- 1689- 13440 

डिहरी- 14- 1764- 1690- 1790- 13520 

डीहरा- 16- 1635- 1725- 1795- 13760 

गैनी- 14- 1382- 1710- 1499- 13600 

कंचनपुर- 14 -1571- 1475- 1595- 12285 

कारा- 10- 898- 1077- 940- 7343 करसांव- 13- 1785- 1790- 1850- 14280 

खुदवां -14- 1831 -1760- 1870- 13838 

महुआंव- 13- 1780- 1790- 1790- 12460 

मलवां- 14- 1813- 1829- 1840 -14560 

ओबरा- 15- 1784- 1890 -1890- 14960 

ऊब -12- 1646- 1710- 1710 -13560 

रतनपुर- 15- 1610- 1825- 1820- 14258 

सरसोली- 18- 1950- 2440- 2320- 17709 

सोनहुली- 14- 1850- 1855- 1870- 14026 

तेजपुरा- 15- 1788- 1815- 2406- 14480 

कुल- 281- 30338- 37165- 37772- 272901




2011 में हुई जनगणना का आंकड़ा


ओबरा की जनसंख्या-226007

पुरुष- 117536

महिला-108471

परिवार की संख्या-35453

साक्षर लोग- 79327 

साक्षर पुरुष- 134307 

साक्षर महिला- 54980  

कुल श्रमिक- 75344 

कृषि श्रमिक- 21603 



Monday 30 January 2023

42142 आबादी दाउदनगर के गांवों में 11 वर्ष में बढ़ी

 


सबसे बड़ा पंचायत शमशेरनगर 

सबसे छोटा पंचायत महावर 

उपेंद्र कश्यप, दाउदनगर (औरंगाबाद) : जातीय गणना के प्रथम चरण का काम पूरा हो गया है। जिसे सरकार आमतौर पर सर्वे का कार्य बता रही है। मकानों का नंबरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। इस सर्वे में भी लोगों की गणना हुई है और इसके मुताबिक 2011 के मुकाबले 2023 में दाउदनगर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में यानी दाउदनगर के 15 पंचायतों में कुल 42142 की आबादी बढ़ी है। सबसे बड़े पंचायत के रूप में शमशेर नगर ने अपना दबदबा बनाए रखा है। वहां की कुल आबादी 18274 है। जबकि सबसे छोटे पंचायत के रूप में महावर सामने आया है। जिसकी कुल आबादी मात्र 7525 है। प्रखंड के अन्य पंचायतों की आबादी पांच डिजिट से कम में नहीं है। मालूम हो कि दाउद नगर में कुल 15 पंचायत हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार 154490 आबादी थी।



महत्वपूर्ण तथ्य

जाति आधारित गणना - 2022

चार्ज का नाम:- प्रखंड दाउदनगर

पंचायतों की संख्या:-15

वार्डो की संख्या:-207

गणना ब्लाक की संख्या:-207

उपगणना ब्लाकों की संख्या:-159

भवनों की संख्या:-26128

मकानों की संख्या:-27582

परिवारों की संख्या:-34184

सदस्यों की संख्या:-196627

बेघर परिवारों की संख्या:-1, सदस्यों की संख्या:-5

कुल परिवारों की संख्या:-34185

कुल सदस्यों की संख्या:-196632

2011 की जनगणना के अनुसार कुल जनसंख्या 154490 थी।

एक दशक में वृद्धि-42142


पंचायत वार विवरण पंचायत


 पंचायत- कुल गणना ब्लाक- कुल भवनों की संख्या- मकानों की संख्या- परिवारों की संख्या- परिवार के कुल सदस्यों की संख्या

अंछा- 13- 1707- 1793- 2254- 13638 

अंकोढा- 11- 1356- 1448- 1781- 10331 

अरई- 13- 1467- 1481- 2117- 11266 

बेलवां- 15 -1815- 1913- 2284- 14140 

चौरी-16- 1735- 2000 -2246- 13836

गोरडीहा-13- 1745- 1891- 2194- 12710 

कनाप-16- 2002- 2062- 2633- 14204 

करमा- 10- 1297- 1380- 1666- 10410 

महावर- 08- 994- 1034 -1288- 7525

 मनार -13- 1852- 2015- 2319- 12990 

संसा- 18 -2292- 2430- 3116 -16327 

शमशेर नगर- 21- 2466 -2594 3252 -18274 

सिंदुआर- 13- 1583- 1652- 2070- 11257 

तरार -13- 1619- 1757- 2204- 12847

 तरारी- 14- 2278- 2397- 2760 -16873



20 प्रतिशत बढ़ गयी एक दशक में दाउदनगर शहर की आबादी

 




52364 थी 2011 में शहर की आबादी

65543 हो गई 2023 में जनसंख्या

13179 लोग बढ़े एक दशक में 

उपेंद्र कश्यप, दाउदनगर (औरंगाबाद) : दाउदनगर शहर 27 वार्ड में बंटा हुआ है। 1885 का यह नगर पालिका है। जो कालांतर में नगर पंचायत बना और फिर नगर परिषद। बिहार जाति आधारित गणना 2022 के प्रथम चरण के आंकड़े सामने आए हैं। दैनिक जागरण के पास उपलब्ध विवरण के अनुसार इस गणना में शहर की आबादी 65543 बताई गई है। 2011 में हुई जनगणना के अनुसार शहर की आबादी 52364 थी। यानी लगभग एक दशक में 13179 लोग शहर में बढ़े। प्रतिशत में यह आंकड़ा 20.10 आता है।



8610 मकानों में 11053 परिवार 

प्राप्त विवरण के अनुसार दाउदनगर शहर के सभी 27 वार्डों में कुल 8010 भवन है। जबकि 8610 मकान है। इन मकानों में 11071 परिवार रहते हैं। महत्वपूर्ण है कि आमतौर पर 2011 में बताया गया था कि शहर में 6000 लगभग घर हैं। लेकिन ताजा सर्वे के मुताबिक यह संख्या 8610 है।



वार्ड संख्या नौ, 26 और 27 में बढ़ी बसावट 

फोटो- मीनू सिंह 

नगर परिषद के मुख्य पार्षद मीनू सिंह ने बताया कि वार्ड संख्या नौ, 26 एवं 27 में नई बसावट बीते एक दशक में खूब बसी है। नया इलाका आबाद हुआ है। आबादी भी बढ़ी है और घर मकानों की संख्या भी बढ़ी है। इनके अनुसार दूसरी वजह यह है कि शहर में बच्चों को पढ़ाने के लिए काफी लोग गांव से आकर रहने लगे हैं। 



तेजी से हो रहा शहरीकरण 

फोटो-सोनी देवी

पूर्व मुख्य पार्षद सोनी देवी ने बताया कि शहर में मकान और आबादी बढ़ने की एक प्रमुख वजह नगर परिषद क्षेत्र का शहरीकरण होना है। इस कारण ग्रामीण इलाकों से लोग आ रहे हैं, घर बना रहे हैं और रह रहे हैं। नई बसावट खूब हो रही हैं। जिससे शहर विकसित हो रहा है।


2022 में वार्डवार जनसंख्या

वार्ड संख्या- आबादी

एक-3955

दो-2556

तीन-2617

चार-1931

पांच-2423

छह-2749

सात-2182

आठ-2496

नौ-3570

10-2958

11- 1711

12-2283

13-1857

14-2774

15-1616

16-4467

17-3060

18-2033

19-1394

20-1862

21-1779

22-2243

23-1679

24-1586

25-2732

26-2757

27-2573

कुल-65543


2011 में 23 वार्ड, तब थी इतनी आबादी

वार्ड नंबर- आबादी

एक- 1065

दो- 2234

तीन- 2471

चार- 1075

पांच- 2001

छह- 2267

सात- 1764

आठ- 2280

नौ- 2428

10- 1344

11- 1584

12- 2148

13- 1396

14- 3160

15- 3132

16- 4009

17- 2570

18- 1691

19- 2823

20- 2479

21- 2888

22- 2104

23- 3451

कुल-52364


एक ही भवन में रहते हुए सबको अलग अलग दिखाने का आग्रह

 


पक्का मकान वाले भी कच्चा लिखवाने पर देते थे जोर

जाति आधारित गणना में सामने आया समाज की सोच का यह सच

दाउदनगर (औरंगाबाद) :

जनगणना का पहला चरण सम्पन्न हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार द्वारा कराए जा रहे जाति आधारित गणना का कार्य अनुमण्डल के पोषक क्षेत्रों में संपन्न कराया गया। प्रथम चरण में मकान नंबरी करण का कार्य हुआ। नजरी नक्शा का निर्माण किया। घर घर जाकर एक एक व्यक्ति से संपर्क स्थापित कर मकान नंबर का कार्य किया। लोगों में यह जिज्ञासा है कि आखिर इस दरम्यान किस तरह से कार्य किये गए। क्या समस्या आई होगी कर्मियों को। आम लोगों की तरफ से क्या सवाल किए जाते थे। यह जानने के लिए इस कार्य में लगे कई कर्मियों से दैनिक जागरण ने बातचीत की। समाज का सच खुल कर सामने आया। कुछ ने तथ्य तो बताया किंतु नाम न छापने का आग्रह भी किया। बताया गया कि लोगों का जोर था कि उनके पक्का मकान को भी कच्चा मकान नजरी नक्शा में प्रदर्शित किया जाये और भाई-भाई को एक ही भवन में अलग-अलग दिखाया जाए। इस दबाव में जो कर्मी आये उन्होंने सामने वालों की इच्छानुसार सर्वे कागज पर लिखा। तभी घर परिवार के मुखिया ने उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया। लोगों का कहना था कि रहते तो है एक ही भवन में लेकिन चुल्ला अलग अलग जलता है। 



प्रगणकों पर बनाया गया दबाव


मकसद सरकारी योजनाओं का लाभ लेना

प्रगणक मकान में जितने परिवार रहते थे उनके मुखिया का नाम लिखते हुए उनका सदस्यों की संख्या का आकलन किया। परंतु लोगों ने दबाव बनाया गया कि परिवार को अलग-अलग परिवार बनाकर गणना किया किया जाए। इतना ही नहीं अपने माता-पिता को भी अलग परिवार मानकर गणना कराने के लिए दबाव बनाया। जबकि यह नियम के विरुद्ध था। इसके लिए कई स्तरों पर  शिकायतें भी की गई। स्थल निरीक्षण कर उसका समाधान किया गया। इस तरह  पढ़ने लिखने के बावजूद सरकारी लाभ प्राप्त करने के लिए निजी स्वार्थ में अपने अनुसार कार्य कराने के लिए दबाव बनाया गया।



सीमावर्ती क्षेत्र में अलग समस्या

कुछ चुनौतियां नगर परिषद क्षेत्र के पंचायत से लगे सीमा पर आई कि यह इलाका नगरीय क्षेत्र का है या ग्रामीण। प्रपत्र पर हस्ताक्षर कराने में भी समस्या आयी। कुछ ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षर करने से इनकार किया जा रहा था। तर्क यह कि मुझे गणना नहीं कराना है। बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों के सहयोग से समझा-बुझाकर उनसे हस्ताक्षर लिया गया।



मिला अच्छा व नया अनुभव



सुनील बाबी ने बताया कि मकान गणना कार्य का एक प्रगणक के रुप में काफी सुखद अनुभव रहा। लोगों का जनगणना के प्रति विचार जानने और वार्ड के प्रत्येक घर तक पहुंच कर लोगों से मिलकर अच्छा लगा  लोगों ने भी सहयोगात्मक पहल की। कार्य क्षेत्र के वार्ड का नजरी नक्शा बनाने के लिए हर गली और मकानों तक कई बार जाकर देखना और फिर नक्शा तैयार करने का अनुभव काफी अच्छा रहा।



ब्लाक व उप गणना ब्लाक बनाना चुनौतीपूर्ण

फोटो


-रामाकान्त सिंह

नगर परिषद क्षेत्र में गणना कार्य करने वाले शिक्षक रामाकान्त सिंह ने बताया कि विभिन्न ब्लाक एवं उप गणना ब्लाक को बांटना एक बड़ी चुनौती थी। प्रत्येक वार्ड में जाकर वार्ड सदस्यों से संपर्क स्थापित कर अपने पूरे दल के साथ विभिन्न वार्डों को विभिन्न ब्लाकों में विभक्त किया। प्रत्येक ब्लाकों में प्रगंणकों की प्रतिनियुक्ति की गई।



परेशानी को किया गया ऐसे नियंत्रण

मकान गणना के प्रारम्भिक समय में थोड़ी परेशानी तो हुई लेकिन प्रखंड कार्यालय और प्रवेक्षक के सहयोग से कार्य आसान हो गया। प्रखंड मुख्यालयों में इसको लेकर कन्ट्रोल रुम बनाया गया था और ह्वाट्सएप ग्रुप भी। कोई समस्या आने पर ग्रुप में मैसेज करने पर शीघ्र ही मदद मिलता था कर्मियों को।


11 साल में गोह प्रखंड की बढ़ी मात्र 50000 आबादी

 



42698 घरों में रहते हैं 58207 परिवार 

गोह में रहते हैं कुल 284214 लोग 

वर्ष 2011 में थी 234400 आबादी

प्रखंड में है कुल 286 वार्ड, बेघर परिवारों की संख्या मात्र 19 

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : दाउदनगर अनुमंडल के प्रखंड गोह में कुल 42698 घर है। जिसमें 58207 परिवार रहते हैं। जबकि 284214 यहां की कुल आबादी है। गोह प्रखंड में 19 ऐसे परिवार हैं जो बेघर हैं। बिहार सरकार द्वारा कराए जा रहे ताजा जातीय जनगणना में निकलकर यह आंकड़ा सामने आया है। यदि 2011 की जनगणना के मुकाबले इसे देखें तो लगभग मात्र 50 हजार की आबादी इस प्रखंड में बढ़ी है। 2011 की जनगणना के अनुसार गोह प्रखंड की आबादी 234400 थी। गोह में कुल 158 गांव हैं।



वर्ष 2011 की जनगणना का प्रमुख आंकड़ा


वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार गोह प्रखंड की जनसंख्या 234,400 है। इसमें 121939 पुरुष और 112461 महिलाएं हैं। कुल साक्षर लोग 77070 हैं, जिसमें 125784 पुरुष और 48714 महिला हैं। कुल 16811 किसान कृषि खेती पर निर्भर हैं। कुल 14316 पुरुषों द्वारा खेती की जाती है जबकि 2495 महिलाएं खेती करती हैं। गोह में 24010 लोग कृषि भूमि में श्रम के रूप में काम करते हैं। इसमें पुरुष 18016 और 5994 महिलाएं हैं।



जाति आधारित गणना 2022 का आंकड़ा

 पंचायत का नाम-वार्ड या गणना ब्लाक की संख्या- कुल मकानों की संख्या- कुल परिवारों की संख्या- परिवार में कुल सदस्यों की संख्या

अमारी- 14 -1999- 2778- 13780 बक्सर- 14- 2016- 2989 -14964 बनतारा- 12- 1889- 2652- 13143 बर्मा खुर्द -15- 2203- 3111- 14552 बाजार वर्मा -15- 2215- 3092- 12465 

बेरका- 14- 2031- 2654- 13484 भुरकुंडा- 15- 2277- 2883- 14256 चापुक- 15- 2039- 2646- 13668 

दधपी- 14- 2026- 2657- 12906 देवहरा- 15 -2310- 3172- 13908 डिहुरी -14- 2116- 2854- 13325 फाग-15- 2272- 3112- 14570 

गोह- 15- 2293- 3059 -14356 हसनपुर- 14- 2104 -2487 -13499 हथियारा- 13- 2020- 2969- 15483 झिकटिया- 15 -2281- 3225- 15718 

मलहारा- 14 -2151- 2902- 14797 मीरपुर- 15- 2271- 3113- 14224 

तेयाप- 14- 2105- 2968- 15655 उपहारा- 14 -2080 -2855 -14773 कुल- 286- 42698- 58207 -284214

फोटो-जाति जनगणना का कार्य करते प्रगणक

42698 घरों में रहते हैं 58207 परिवार 

गोह में रहते हैं कुल 284214 लोग 

वर्ष 2011 में थी 234400 आबादी

प्रखंड में है कुल 286 वार्ड, बेघर परिवारों की संख्या मात्र 19 

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : दाउदनगर अनुमंडल के प्रखंड गोह में कुल 42698 घर है। जिसमें 58207 परिवार रहते हैं। जबकि 284214 यहां की कुल आबादी है। गोह प्रखंड में 19 ऐसे परिवार हैं जो बेघर हैं। बिहार सरकार द्वारा कराए जा रहे ताजा जातीय जनगणना में निकलकर यह आंकड़ा सामने आया है। यदि 2011 की जनगणना के मुकाबले इसे देखें तो लगभग मात्र 50 हजार की आबादी इस प्रखंड में बढ़ी है। 2011 की जनगणना के अनुसार गोह प्रखंड की आबादी 234400 थी। गोह में कुल 158 गांव हैं।



वर्ष 2011 की जनगणना का प्रमुख आंकड़ा


वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार गोह प्रखंड की जनसंख्या 234,400 है। इसमें 121939 पुरुष और 112461 महिलाएं हैं। कुल साक्षर लोग 77070 हैं, जिसमें 125784 पुरुष और 48714 महिला हैं। कुल 16811 किसान कृषि खेती पर निर्भर हैं। कुल 14316 पुरुषों द्वारा खेती की जाती है जबकि 2495 महिलाएं खेती करती हैं। गोह में 24010 लोग कृषि भूमि में श्रम के रूप में काम करते हैं। इसमें पुरुष 18016 और 5994 महिलाएं हैं।



जाति आधारित गणना 2022 का आंकड़ा

 पंचायत का नाम-वार्ड या गणना ब्लाक की संख्या- कुल मकानों की संख्या- कुल परिवारों की संख्या- परिवार में कुल सदस्यों की संख्या

अमारी- 14 -1999- 2778- 13780 बक्सर- 14- 2016- 2989 -14964 बनतारा- 12- 1889- 2652- 13143 बर्मा खुर्द -15- 2203- 3111- 14552 बाजार वर्मा -15- 2215- 3092- 12465 

बेरका- 14- 2031- 2654- 13484 भुरकुंडा- 15- 2277- 2883- 14256 चापुक- 15- 2039- 2646- 13668 

दधपी- 14- 2026- 2657- 12906 देवहरा- 15 -2310- 3172- 13908 डिहुरी -14- 2116- 2854- 13325 फाग-15- 2272- 3112- 14570 

गोह- 15- 2293- 3059 -14356 हसनपुर- 14- 2104 -2487 -13499 हथियारा- 13- 2020- 2969- 15483 झिकटिया- 15 -2281- 3225- 15718 

मलहारा- 14 -2151- 2902- 14797 मीरपुर- 15- 2271- 3113- 14224 

तेयाप- 14- 2105- 2968- 15655 उपहारा- 14 -2080 -2855 -14773 कुल- 286- 42698- 58207 -284214