Monday 30 January 2023

20 प्रतिशत बढ़ गयी एक दशक में दाउदनगर शहर की आबादी

 




52364 थी 2011 में शहर की आबादी

65543 हो गई 2023 में जनसंख्या

13179 लोग बढ़े एक दशक में 

उपेंद्र कश्यप, दाउदनगर (औरंगाबाद) : दाउदनगर शहर 27 वार्ड में बंटा हुआ है। 1885 का यह नगर पालिका है। जो कालांतर में नगर पंचायत बना और फिर नगर परिषद। बिहार जाति आधारित गणना 2022 के प्रथम चरण के आंकड़े सामने आए हैं। दैनिक जागरण के पास उपलब्ध विवरण के अनुसार इस गणना में शहर की आबादी 65543 बताई गई है। 2011 में हुई जनगणना के अनुसार शहर की आबादी 52364 थी। यानी लगभग एक दशक में 13179 लोग शहर में बढ़े। प्रतिशत में यह आंकड़ा 20.10 आता है।



8610 मकानों में 11053 परिवार 

प्राप्त विवरण के अनुसार दाउदनगर शहर के सभी 27 वार्डों में कुल 8010 भवन है। जबकि 8610 मकान है। इन मकानों में 11071 परिवार रहते हैं। महत्वपूर्ण है कि आमतौर पर 2011 में बताया गया था कि शहर में 6000 लगभग घर हैं। लेकिन ताजा सर्वे के मुताबिक यह संख्या 8610 है।



वार्ड संख्या नौ, 26 और 27 में बढ़ी बसावट 

फोटो- मीनू सिंह 

नगर परिषद के मुख्य पार्षद मीनू सिंह ने बताया कि वार्ड संख्या नौ, 26 एवं 27 में नई बसावट बीते एक दशक में खूब बसी है। नया इलाका आबाद हुआ है। आबादी भी बढ़ी है और घर मकानों की संख्या भी बढ़ी है। इनके अनुसार दूसरी वजह यह है कि शहर में बच्चों को पढ़ाने के लिए काफी लोग गांव से आकर रहने लगे हैं। 



तेजी से हो रहा शहरीकरण 

फोटो-सोनी देवी

पूर्व मुख्य पार्षद सोनी देवी ने बताया कि शहर में मकान और आबादी बढ़ने की एक प्रमुख वजह नगर परिषद क्षेत्र का शहरीकरण होना है। इस कारण ग्रामीण इलाकों से लोग आ रहे हैं, घर बना रहे हैं और रह रहे हैं। नई बसावट खूब हो रही हैं। जिससे शहर विकसित हो रहा है।


2022 में वार्डवार जनसंख्या

वार्ड संख्या- आबादी

एक-3955

दो-2556

तीन-2617

चार-1931

पांच-2423

छह-2749

सात-2182

आठ-2496

नौ-3570

10-2958

11- 1711

12-2283

13-1857

14-2774

15-1616

16-4467

17-3060

18-2033

19-1394

20-1862

21-1779

22-2243

23-1679

24-1586

25-2732

26-2757

27-2573

कुल-65543


2011 में 23 वार्ड, तब थी इतनी आबादी

वार्ड नंबर- आबादी

एक- 1065

दो- 2234

तीन- 2471

चार- 1075

पांच- 2001

छह- 2267

सात- 1764

आठ- 2280

नौ- 2428

10- 1344

11- 1584

12- 2148

13- 1396

14- 3160

15- 3132

16- 4009

17- 2570

18- 1691

19- 2823

20- 2479

21- 2888

22- 2104

23- 3451

कुल-52364


No comments:

Post a Comment