Monday 30 January 2023

42142 आबादी दाउदनगर के गांवों में 11 वर्ष में बढ़ी

 


सबसे बड़ा पंचायत शमशेरनगर 

सबसे छोटा पंचायत महावर 

उपेंद्र कश्यप, दाउदनगर (औरंगाबाद) : जातीय गणना के प्रथम चरण का काम पूरा हो गया है। जिसे सरकार आमतौर पर सर्वे का कार्य बता रही है। मकानों का नंबरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। इस सर्वे में भी लोगों की गणना हुई है और इसके मुताबिक 2011 के मुकाबले 2023 में दाउदनगर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में यानी दाउदनगर के 15 पंचायतों में कुल 42142 की आबादी बढ़ी है। सबसे बड़े पंचायत के रूप में शमशेर नगर ने अपना दबदबा बनाए रखा है। वहां की कुल आबादी 18274 है। जबकि सबसे छोटे पंचायत के रूप में महावर सामने आया है। जिसकी कुल आबादी मात्र 7525 है। प्रखंड के अन्य पंचायतों की आबादी पांच डिजिट से कम में नहीं है। मालूम हो कि दाउद नगर में कुल 15 पंचायत हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार 154490 आबादी थी।



महत्वपूर्ण तथ्य

जाति आधारित गणना - 2022

चार्ज का नाम:- प्रखंड दाउदनगर

पंचायतों की संख्या:-15

वार्डो की संख्या:-207

गणना ब्लाक की संख्या:-207

उपगणना ब्लाकों की संख्या:-159

भवनों की संख्या:-26128

मकानों की संख्या:-27582

परिवारों की संख्या:-34184

सदस्यों की संख्या:-196627

बेघर परिवारों की संख्या:-1, सदस्यों की संख्या:-5

कुल परिवारों की संख्या:-34185

कुल सदस्यों की संख्या:-196632

2011 की जनगणना के अनुसार कुल जनसंख्या 154490 थी।

एक दशक में वृद्धि-42142


पंचायत वार विवरण पंचायत


 पंचायत- कुल गणना ब्लाक- कुल भवनों की संख्या- मकानों की संख्या- परिवारों की संख्या- परिवार के कुल सदस्यों की संख्या

अंछा- 13- 1707- 1793- 2254- 13638 

अंकोढा- 11- 1356- 1448- 1781- 10331 

अरई- 13- 1467- 1481- 2117- 11266 

बेलवां- 15 -1815- 1913- 2284- 14140 

चौरी-16- 1735- 2000 -2246- 13836

गोरडीहा-13- 1745- 1891- 2194- 12710 

कनाप-16- 2002- 2062- 2633- 14204 

करमा- 10- 1297- 1380- 1666- 10410 

महावर- 08- 994- 1034 -1288- 7525

 मनार -13- 1852- 2015- 2319- 12990 

संसा- 18 -2292- 2430- 3116 -16327 

शमशेर नगर- 21- 2466 -2594 3252 -18274 

सिंदुआर- 13- 1583- 1652- 2070- 11257 

तरार -13- 1619- 1757- 2204- 12847

 तरारी- 14- 2278- 2397- 2760 -16873



No comments:

Post a Comment