Friday 17 April 2015

गुलामसेठ चौक का वजूद हुआ खत्म
अब बन गया इन्दिरा गांधी चौक
निखिल कुमार का युवा मंच ने किया सम्मान
अनावरण के लिए  खबर ने बनाया दबाव

दाउदनगर (औरंगाबाद) पुराना शहर से गुलाम सेठ चौक का वजूद सोमवार को खत्म हो गया। कांग्रेस ने यहां तीन साल पूर्व इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगाया था। उसका अनावरण पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने किया। पार्टी द्वारा इस आयोजन को लेकर जारी पोस्टर में इस स्थान का नाम “इंदिरा गांधी चौक” बताया गया है। बडी सहजता से एक नाम बदल गया। पता बदल गया और शहर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति का नाम जो स्थल के रुप में जिंदा था उसका वजूद खत्म कर दिया गया। इस अनावरण के लिए दैनिक जागरण में छपी खबर-बोरे से बंधी इंदिरा का घुट रहा दम-ने कांग्रेस को दबाव में ला दिया था। इसी कारण शीघ्रता की गई, और तीन साल से लंबित मामला एक महीने में निपटा दिया गया। पार्टी के पूर्व प्रखंड एवं स्मारक समिति के अध्यक्ष डा.संजय कुमार सिंह ने इसे स्वीकार किया। दरअसल मंच से वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा ने भी कहा कि खबर ने दबाब बनाया था। श्री सिंह ने बताया कि खबर छपते ही शाम में बैठक की गई। चर्चा हुई और बात आगे बढा दी गई। खबर की चर्चा पटना तक हुई और फिर तैयारी शुरु कर दी गई। केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार का स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा मंच ने सोमवार को स्वागत किया। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक अनुज पांडेय ने उन्हें स्वामी विवेकानंद की तस्वीर भेंट किया। प्रभात छोटु, विकास मिश्रा शामिल रहे। वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने शहादतें दी हैं। गरिमापूर्न परंपरा रही है। अध्यक्षता व संचालन पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डा. संजय कुमार सिंह ने किया तथा समारोह को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द सिंह, रामविलास सिंह, राशिद अली खान, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, महेन्द्र यादव, गणेश कुशवाहा, इरफानुल हक, राजेश्वर सिंह, आर.पी.सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला सरपंच संघ के संरक्षक रविन्द्र सिंह, हाफिज खुर्शीद, श्रीनिवास कुमार, विश्वनाथ मिश्र, मो.औशाफ, शाहिद हुसैन समेत अन्य लोग मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment