Sunday 5 February 2023

37941 लोग बढ़े बीते एक दशक में हसपुरा प्रखंड में

 


सबसे बड़े पंचायत अमझर शरीफ की आबादी 19054 

सबसे छोटा पंचायत पूरहरा की आबादी 11405 

2011 में थी कुल आबादी 160820 उपेंद्र कश्यप, दाउदनगर (औरंगाबाद) : अनुमंडल के हसपुरा प्रखंड की आबादी बीते एक दशक में 37941 बढ़ गई। यहां 2011 में कुल आबादी 160820 थी। नई जातीय जनगणना के अनुसार अब यहां 198761 लोग रहते हैं। हसपुरा में सबसे बड़ा पंचायत अमझर शरीफ है। यहां की आबादी 19054 है। जबकि सबसे छोटा पंचायत पूरहरा है जिसकी आबादी 11405 है। इस प्रखंड में कुल पंचायत 14 है जबकि वार्ड 197 हैं। जनगणना के लिए इतने ही गणना ब्लाक बनाए गए थे। इस पंचायत में 26748 भवन है। जबकि 28947 मकान हैं। 38787 परिवार रहते हैं जिनकी कुल आबादी 198761 है।


पंचायत वार विवरण 


पंचायत- कुल गणना ब्लाक- कुल भवन- कुल मकान- कुल परिवार- परिवार के कुल सदस्य 

अहियापुर- 13- 1672- 1813- 2294- 12558 

अमझर शरीफ- 14- 2555- 2680- 3743- 19054 

धुसरी- 14- 1769- 1862- 2689- 13543 

डींडीर-16- 2153- 2430- 2820- 15887 

डुमरा- 14- 1642- 1846- 2549- 12721 

हसपुरा- 17- 2143- 2375- 3246- 16675 

इटवां- 15- 1998- 2147- 2735- 14180 

जैतपुर- 13- 1895- 2045- 2696- 13764 

कोइलवां- 13- 1717- 1837- 2206- 12780 

मल्हारा- 14- 1849- 1933- 2719- 14144 

पीरु- 14- 1753- 1886- 2588- 13892 

पुरहरा- 11- 1578- 1640- 2316 11405 

सोनहथु- 13- 1801- 2011- 2656- 13604 

टाल- 16- 2173- 2442- 3530- 15554 

कुल- 197- 26748- 28947- 38787- 198761




2011 की जनगणना के आंकड़े

कुल आबादी -160820 

पुरूष- 83350 

महिला-77470 

कुल परिवार-26945 

औसत लिंगानुपात 929 

कुल साक्षरता दर- 71.46 प्रतिशत 

पुरुष साक्षरता दर- 66.94 प्रतिशत

महिला साक्षरता दर- 49.64 प्रतिशत

शहरी आबादी- 4.9 प्रतिशत

ग्रामीण आबादी-95.1 प्रतिशत

शहरी क्षेत्रों में औसत साक्षरता दर 83.8 प्रतिशत

ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता दर 70.8 प्रतिशत


No comments:

Post a Comment