Thursday 8 June 2023

नगर परिषद का चुनाव आज, प्रशासन की तैयारी पूरी



मुख्य पार्षद के 19, उप मुख्य पार्षद के 10 प्रत्याशी मैदान में

वार्ड पार्षद पद से चुनाव मैदान में 102 प्रत्याशी

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : शुक्रवार को होने वाले नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां मुख्य पार्षद के 19, उप मुख्य पार्षद के दस और वार्ड पार्षद के 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 27 वार्ड हैं और 53 मतदान केंद्र हैं। मतदान शुक्रवार को सुबह सात बजे से पांच बजे तक होगा। चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से हो इसकी तैयारी प्रशासन द्वारा की गई है। निर्वाची पदाधिकारी नगर परिषद सह एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि पर्याप्त बल इसके लिए तैनात किए जाएंगे। जिला पुलिस बल, क्यू आर्टी टीम, मोटरसाइकिल टीम उपलब्ध है। प्रखंड, अनुमंडल कार्यालय और जिला में कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किए जाने के उपाय किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण, सहजता से और निष्पक्ष कराने के लिए 13 सेक्टर बनाए गए हैं। 26 पीसीसीपी बनाए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।



बनाए गए हैं 13 सेक्टर, साथ दिए गए हैं मास्टर ट्रेनर

नगर परिषद का चुनाव शांतिपूर्ण, सहजता और निष्पक्षता से संपन्न कराने के लिए 13 सेक्टर बनाए गए हैं। सेक्टर पदाधिकारियों को क्यूआर्टी बनाया गया है। सेक्टर पदाधिकारियों को तकनीकी सहयोग के लिए मास्टर ट्रेनर भी दिए गए हैं। सेक्टर पदाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के साथ मास्टर ट्रेनर अवनीश रंजन को संबद्ध किया गया है। इसी तरह राजीव रंजन के साथ नेयाज अहमद, उदय कुमार के साथ कुंदन कुमार, सुरेश प्रसाद के साथ वकील अंसारी, रामाशंकर प्रसाद के साथ अनिल पांडे, विजय कुमार के साथ इरशाद आलम, ब्रजराज सिंह के साथ संजीत कुमार, प्रमोद कुमार के साथ देवेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार के साथ मनीष कुमार दो, प्रदीप कुमार के साथ अमरेंद्र प्रसाद, श्रीनिवास मंडल के साथ अंबुज कुमार, अजीत कुमार के साथ वेंकटेश पांडे और धर्मेंद्र कुमार के साथ अंबुज कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश निर्वाची पदाधिकारी नगर परिषद सह अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा दिया गया है।


No comments:

Post a Comment