Sunday 11 June 2023

दाउदनगर नगर परिषद के 27 वार्ड का परिणाम और रोचक किस्से

 27 में 11 दुबारा वार्ड पार्षद बनने में रहे कामयाब



संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : नगर परिषद के सभी 27 वार्डों में 11 वार्ड पार्षद ऐसे बने जो पिछले सत्र में भी वार्ड पार्षद चुने गए थे। जबकि पूर्व में वार्ड पार्षद रहे केदारनाथ सिंह एक बार पुनः वार्ड पार्षद बनने में सफल रहे। वे पहले भी वार्ड पार्षद रहे हैं। इस बार उनकी पत्नी पुष्पा देवी भी दोबारा वार्ड पार्षद बनी हैं। प्राप्त विवरण के अनुसार वार्ड दो से सीमन कुमारी, पांच से बसंत कुमार, छह से सुहैल अंसारी, सात से राजू कुमार, 14 से सुशीला देवी, 15 से संगीता देवी, 20 से रीमा देवी, 21 से दिनेश प्रसाद, 23 से सीमा देवी, 25 से पुष्पा देवी, 26 से इंदु देवी की पुनर्वापसी हुई है। बाकी नए चेहरे हैं।



वार्ड वार विजेता व उप विजेता का चुनाव परिणाम


वार्ड संख्या एक से बबीता देवी को 409 मत, नीलम कुमारी को 223


वार्ड संख्या दो से सीमन कुमारी को 318 मत, फूलवंती देवी को 289


वार्ड संख्या तीन से एहसान अहमद को 213 मत, कमाल अहमद को 166


वार्ड संख्या चार से भूपेन्द्र कुमार मिश्रा को 385, शकीला बानो को 230


वार्ड संख्या पांच से बसंत कुमार को 369 मत, अरुण कुमार को 307


वार्ड छह से सुहैल अंसारी को 736, आरिफ अंसारी को 234


वार्ड सात से राजू कुमार को 354 मत, राम जन्म चौधरी को 278


वार्ड संख्या आठ से जय गोविंद प्रसाद को 500, हसीना खातून को 431


वार्ड नौ में गुंजा देवी को 633, अनिता देवी को 339


वार्ड संख्या 10 से जगिया देवी को 213 मत, मानती देवी को 199


वार्ड 11 से संजय प्रसाद को 298, प्रमोद कुमार को 173


12 से गुड़िया देवी को 363, सुनीता देवी को 178


13 से सोनी देवी को 410, खुशबू कुमारी को 287


14 से सुशीला देवी को 389, सोनू कुमार को 268


15 से संगीता देवी को 275, सुधा कुमारी को 196


16 से प्रवीण कौसर को 410, दीपक कुमार को 318


17 से मोती लाल साव को 245,

नारायण तांती को 223 


18 से रूबी देवी को 460, बिगवा देवी को 338


19 से बेबी देवी को 386, सुमन कुमारी को 112


20 से रीमा देवी को 233, सपना कुमारी को 192


21 से दिनेश प्रसाद को 405, शेष कुमार को 182


22 से केदारनाथ सिंह को 306, नंद किशोर चौधरी को 142


23 से सीमा देवी को 233, नीतू कुमारी को 217


24 से राधा रमण पूरी को 229, अनिल कुमार पाल को 141


25 से पुष्पा देवी को 332, रिंकी कुमारी को 323


26 से इंदु देवी को 480, राधा देवी को 348


27 से संतोष कुमार को 266, सतीश कुमार को 252




दूसरे प्रयास में बने वार्ड पार्षद- वार्ड संख्या तीन से एहसान अहमद, चार से भूपेंद्र मिश्रा उर्फ चिंटू मिश्रा दूसरे प्रयास में वार्ड पार्षद बने।



जो दिग्गज हुए धराशायी-

वार्ड संख्या चार से लगातार तीन बार वर्ष 2007, 2012 और 2018 में वार्ड पार्षद रहीं शकीला बानो हार गईं। उनको मात्र 230 मत मिला। वार्ड आठ से हसीना खातून हार गईं। वे दो बार लगातार वार्ड पार्षद रही हैं। शकीला बानो के पुत्र तारिक अनवर वार्ड संख्या तीन से चुनाव हार गए। वे भी दो बार वर्ष 2018 में वार्ड पार्षद रहे हैं। 


0 पूर्व मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद वार्ड संख्या 22 से मात्र 45 मत ही प्राप्त कर सके। वे चौथे स्थान पर रहे। 


0 वार्ड संख्या 17 से मोती लाल साव ने नगर पंचायत के चेयरमैन रहे नारायण प्रसाद तांती को हराया। जनता ने अपने खर्च पर मोती लाल को मैदान में उतारा था। वे बम रोड में नहर के पास ठेला लगाकर पकौड़ी बेचते हैं।



यह जो विशेष हुआ


0 वार्ड संख्या छह से सुहैल अंसारी को 736 मत मिले। विचित्र संयोग रहा कि इस वार्ड के दोनों मतदान केंद्र पर एक समान 368-368 मत मिले हैं।


0 वार्ड आठ से जय गोविंद प्रसाद ने जनता से 500 वोट मांगा था, संयोग देखिए कि उतना ही मिला। 



0 वार्ड संख्या 10 से जगिया देवी वार्ड पार्षद बनीं हैं, पहले इनकी पुत्रवधु सुमित्रा साव वार्ड पार्षद रही हैं। वे 2018 में जीती थीं। पारिवारिक वजह से वे इस बार चुनाव नहीं लड़ीं, सास मैदान में उतरीं और बाजी मार गयीं।




No comments:

Post a Comment