Monday 26 September 2016

राजकीय दर्जा दिलाने का करेंगे प्रयास-एमएलसी


बिहार विधान परिषद के सदस्य राजन सिंह ने कहा है कि जिउतिया लोकोत्सव को राजकीय दर्जा दिलाने का अथक प्रयास करेंगे। नगर पंचायत द्वारा आयोजित लोकोत्सव में रविवार को उन्होंने यह घोषणा की। कहा कि यह अद्भुत संस्कृति है। पूरी भारत में ऐसी संस्कृति कहीं नहीं है। इसमें लोक की भागीदारी व्यापक है। उनसे मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद ने मंग की थी कि इस संकृति को राजकीय महोत्सव बनाने के लिए सरकार से श्री सिंह प्रयास करें। इस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि वे संबन्धित मंत्री और मुख्य मंत्री से भी मिलेंगे। उन्हें द सोल आफ कल्चरल सिटी दाउदनगर डाक्युमेंट्री निर्माता धर्मवीर भारती ने भेंट किया। नगर पंचायत के लिए भी डाक्युमेंट्री की एक प्रति भेंट की गयी। नवीनगर प्रमुख लव कुमार सिंह ने लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों को सराहा। आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि उस संस्कृति को व्यापकता देने तथा राज्य सरकार से मान्यता दिलाने के लिए वे अपने स्तर से प्रयास करेंगे। उन्होंने इस संस्कृति को प्रोत्साहित किये जाने की आवश्यक्ता बतायी। उन्होंने राजन सिंह से स्पष्ट कहा कि सरकार से जो करायेंगे सो तो करायेंगे ही, अभी कम से कम नपं परिसर का पक्कीकरण तो करायें। हालांकि इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। उप मुख्यपार्षद कौशलेन्द्र कुमार सिंह ने शहर की बदतर ड्रेनेज सिस्टम का जिक्र करते हुए विधान पार्षद से इसके समाधान की मांग की। कार्यक्रम को ईओ विपिन बिहारी सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, बीरेन्द्र कुमार सिंह, अशोक शर्मा, पूर्व जिला पार्षद अजय पासवान ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन खुर्शीद खान व धीरज पाठक ने किया। विधान पार्षद और लव कुमर सिंह को नपं की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।   


No comments:

Post a Comment