Friday 23 September 2016

राजकीय दर्जा को विधान सभा में एमएलए उठायेंगे सवाल

नपं कार्यक्रम में विधायक बीरेन्द्र सिन्हा का ऐलान
भविष्य में भी होता रहेगा यह कार्यक्रम-परमानंद
 जिउतिया लोकोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने के लिए बिहार विधान सभा में विधायक बीरेन्द्र कुमार सिन्हा सवाल उठायेंगे। यह घोषणा उन्होंने गुरुवार की रात नगर पंचायत द्वारा आयोजित ‘जिउतिया लोकोत्सव-2016’ के कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा कि इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए जो भी बन सकेगा वे करेंगे। कहा कि शांति के लिए वे कुर्बन होने के लिए तैयार हैं। मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि आने वाले भविष्य में भी नपं आयोजन करता रहेगा। यह आयोजन जनता का जनता के लिए है। नपं की ओर से वे एक माध्यम भर हैं। कहा कि नपं को सांस्कृतिक व खेल कूद कार्यक्रम कराने का अधिकार है। पहले के कार्यपलक पदाधिकारी ऐसा करने के लिए तैयार नहीं होते थे। विपिन बिहारी सिंह तैयार हुए और कार्यक्रम सामने है। इन्होंने इसके लिए श्रमण संस्कृति का वाहक के लेखक उपेन्द्र व वार्ड पार्षद बसंत कुमार को भी श्रेय दिया। उप मुख्य पार्षद कौशलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि नपं की ओर से प्रोत्साहन क अकर्य जारी रहेगा। उन्होंने ही विधायक से इसे राज्य सरकार से राजकीय दर्जा दिलाने की मांग की थी। ईओ विपिन बिहारी सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग से नपं की तरक्की हो रही है। गत वर्ष जिउतिया को देखा था। चकित रह गया। इस बार सबके सहयोग से आयोजन हो रहा है। नपं लगातार विकास करते रहेगा। कार्यक्रम को वार्ड पार्षद विजय सिंह यादव, बसंत कुमार, कर्मी अक्षैबर चौबे व लेखक उपेन्द्र ने भी संबोधित किया। संचाल खुर्शीद खान ने किया। एसडीओ राकेश कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार व इंस्पेक्टर विन्ध्याचल प्रसाद, वार्ड पार्षद संजय प्रसाद, सुखलाल प्रसाद, जीतेन्द्र कुमार सिंह, कमला देवी, महंगु चौरसिया, प्रतिनिधि मुन्ना नौशाद, जफर आलम, राजदेव प्रसाद, मो.तारक, धीरज पाठक उपस्थित रहे। निर्णायक मंडली में ब्रजेश कुमार, निर्भय कुमार मिश्रा, गिरिजा ठाकुर, कौशल किशोर मंडल एवं मो. परवेज आलम शामिल रहे।

अपनी कला संस्कृति से हम अलग हो गये-एमएलए
बिहार में हैं छ: हजार हेरिटेज-आशुतोष

दाउदनगर जिउतिया संस्कृति पर बनी डाक्युमेंट्री ‘द सोल आफ कल्चरल सिटी दाउदनगर’ गुरुवार को पुरानी शहर में ज्ञान दीप समिति के मंच पर रिलिज की गयी। इसे भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कालेज के सचिव डा.प्रकाशचन्द्रा ने बटन दबा कर रिलिज किया। उन्होंने इसे जिउतिया संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण कार्य बताया। इस अवसर पर मंच का उद्घाटन उनके साथ औरंगाबाद के विधायक आनन्द शंकर, जदयू नेता प्रमोद सिंह चन्द्रवंशी, पुरात्वविद अनंत आशुतोष द्विवेदी, संस्कार विद्या के निदेशक सुरेश कुमार गुप्ता, धर्मवीर फिल्म एंड टीवी प्रोडेक्शन के धर्मवीर भारती, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, राधेश्याम सिंह, अर्जुन यादव, अभय चन्द्रवंशी, विनोद चन्द्रवंशी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामानंद चन्द्रवंशी ने किया। मंच का संचालन आफताब राणा व संतोष अमन ने किया। विधायक ने कहा कि हम अपनी मूल संस्कृति से कटते जा रहे हैं। आधुनिकता में गुम हो गये हैं। कला संस्कृति का मूल लुप्त हो रहा है। पुरातत्वविद अनंत आशुतोष ने कहा कि बिहार में 6000 हेरिटेज स्थल हैं। इस क्षेत्र में बिहार में काफी काम होना शेष है। धर्मवीर ने अपने प्रोडक्शन हाउस की ओर से डाक्युमेंट्री को शोध सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नर्चर आफ हेरिटेज अवार्ड उपेन्द्र कश्यप को दिया गया। अतिथियों के अलावा प्रबुद्ध भारती और ज्ञानदीप समिति की टीम को सम्मानित किया। शंभु कुमार, रामेश्वर प्रसाद, मदन कुमार, कर्मवीर, श्री निवास कुमार, सुरेन्द्र सिंह, राजकुमार गुप्ता, संतोष अमन, च्नितु मिश्रा, पेंटर विकास कुमार, प्रफुलचन्द्रा को सम्मानित किया गया।   
       

No comments:

Post a Comment