Saturday 24 September 2016

जिंदगी से दूर करे लालच_रवींद्र सिंह


 पंचायत द्वारा कार्यालय परिसर में आयोजित ‘जिउतिया लोकोत्सव-2016’ को संबोधित करते हुए अरवल के विधायक रवीन्द्र सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन से लालच हटा दें। कहा कि लालच रखने वाला व्यक्ति किसी का भल कर ही नहीं सकता। विधान परिषद का चुनाव लड चुके ओबरा निवासी विनय प्रसाद ने इस संस्कृति के बारे में बात की। मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद ने कहा कि हम सिर्फ निमित मात्र हैं। आयोजन जनता का है। नगर पंचायत ऐसी व्यवस्था कर रही है कि आने वाले समय में भी यह आयोजन करना ही होगा। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन सिर्फ आनन्द के लिए नहीं होता बल्कि यह आपसी द्वेष, कटुता और मतभेद को भी दूर करता है। सीओ विनोद सिंह, ईओ विपिन बिहारी सिंह, उप मुख्य पार्षद कौशलेन्द्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद रामऔतार चौधरी, कमला देवी, सुखलाल प्रसाद, रविरंजन स्वर्णकार, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द पासवान ने भी संबोधित किया। वार्ड पार्षद बसंत कुमार, संजय प्रसाद, पूर्व वार्ड पार्षद ललन सिंह ने संबोधित किया। उपेन्द्र एवं खुर्शीद आलम ने मंच संचालन किया। नकलों की इंट्री की व्यवस्था बसंत कुमार व धीरज पाठक ने संभाली।

No comments:

Post a Comment