Saturday 3 October 2015

गोह में महागठबन्धन का हुआ था खराब प्रदर्शन

राजद को 11 हजार अधिक, जदयू को 21 हजार कम मत
राजग को राजद से 20 हजार से अधिक मत था मिला
उपेन्द्र कश्यप, दाउदनगर (औरंगाबाद) गोह विधान सभा क्षेत्र को राजद के आधार वोटरों का गढ माना जाता है। लोकसभा चुनाव 2014 में राजद को उम्मीद थी कि यहां राजग के रालोसपा प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा से काफी बढत मिलेगी। ऐसा नहीं हुआ। लोस चुनाव 2009 में राजद को 36055 मत मिला था। खूब आक्रामक सक्रियता हुई तो उसे 11501 वोट अधिक  कुल 47556 मत 2014 में मिला। 2010 के विधानसभा चुनाव में जब राम अयोध्या सिंह खडे थे तो उन्हें इससे कम 46675 मत ही मिला था। राजद का वोट बढा तो राजग को यहां 55455 मत मिला है। कांति सिंह को मिले मत से 7899 मत अधिक। 2009 के चुनाव में राजग के जदयू से लड रहे महाबली सिंह को 35964 मत मिला था। इस बार उनको मात्र 14551 मत ही मिल सका। जदयू को 21413 मत पूर्व की अपेक्षा कम मिला था। यानी जदयू का मत भी रालोसपा में सिफ्ट कर गया था। जबकि गत 2005 से यहां इसी पार्टी से रणविजय सिंह विधायक हैं। 2010 के विधान सभा चुनाव में श्री सिंह को 47369 वोत मिले थे। फिर कहां चला गया यह वोट? चर्चा की मानें तो महादलित और अतिपिछडा समाज का वोट, जिसके आधार पर नीतीश कुमार राजनीति कर रहे थे वह पुरी तरह हिन्दुत्व बनाम धर्मनिरपेक्षता के पाखंड में बिखर गया था। परिणामत: राजद अधिक वोट लाकर भी हार गया था। अब इस बार क्या होगा? राजनीतिक विश्लेषक यह खोज रहे हैं। इस बार राजद और जदयु (महागठबंधन) से लड रहे हैं, तीन बार विधायज बने- रणविजय सिंह, और खिलाफ में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार। याद रखिए समाजवादी पार्टी से राम अयोध्या यादव भी मैदान में हैं। जिनका आधार वोट ही राजद का आधार है। इस टकराव में सबको दिलचस्पी है।
  
काराकाट लोकसभा क्षेत्र के गोह विधान सभा क्षेत्र में किस प्रत्याशी को कितना मत मिला यह हर कोई जानना चाहता है। सभी 15 प्रत्याशियों और नोटा को मिला मत इस प्रकार है।
कांति सिंह- 47556
महाबली सिंह- 14551
उपेन्द्र कुशवाहा- 55455
संजय केवट- 8079
गुलाम कुन्दनम- 1159
देनेश कुमार- 343
प्रदीप कुमार जोशी- 646
रजनी दूबे- 651
राजाराम सिंह-2762
वीणा भारती- 571
इमरान अली- 343
मो.दिलवाश अली- 477
भैरव दयाल सिंह- 1273
राम दयाल सिंह-876
सत्यनारायण सिंह- 1428
नोटा- 1773
कुल मत- 137943


No comments:

Post a Comment