Monday 26 October 2015

जागरुकता अभियान के बावजूद नहीं पडा बडा फर्क


शहर के वोटरों में भी उत्साह की कमी
कई बूथों पर हुआ बंफर मतदान
उपेन्द्र कश्यप, दाउदनगर (औरंगाबाद) निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान प्रतिशत बढाने की गरज से स्वीप कार्यक्रम चलाया गया। जिन बूथों पर गत लोक सभा चुनाव 2014 में मतदान प्रतिशत कम था उस इलाके पर फोकस किया गया। नुक्कड नाटक के अलावा भी कई तरीके से जागरुकता अभियान चलाया गया। बच्चों को भी इसके लिए इस्तेमाल किया गया। वोटर टर्न आउट रिपोर्ट को देखें तो इस तरह के अभियानों का कोई बडा फर्क नहीं दिखता। किसी बूथ पर मतदान प्रतिशत बढा है तो किसी पर कम हुआ है। शहर में 04 सहायक मतदान केन्द्रों समेत कुल 31 बूथ हैं। इन पर हुए मतदान का प्रतिशत बहुत उत्साहजनक नहीं माना जा सकता है।
गत लोक सभा चुनाव में हाता मध्य विद्यालय स्थित दक्षिणी भाग बूथ संख्या 01 पर 38.55 फीसद मतदान हुआ था, उस पर इस बार 39.86 फीसद मतदान हुआ है। इसी तरह कादरी मध्य विद्यालय पश्चिमी भाग बूथ संख्या 07 पर 52.57 फीसद के मुकाबले कम मात्र 46.39 फीसद मतदान हुआ। कन्या मध्य विद्यालय बूथ 09 पर 42.20 के मुकाबले 47.96 और बूथ 10 पर 48.99 के मुकाबले 48.84 फीसद मतदान हुआ। नगरपालिका कार्यालय भवन उत्तरी भाग बूथ 12 पर 41.64 के मुकाबले 39.92 और बूथ 13 पर 35.85 के मुकाबले 36.92 फीसद मतदान हुआ है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटवा टोली दक्षिणी भाग बूथ 17 पर 37.03 के मुकाबले 35.75 फीसद, महिला महाविद्यालय बूथ 18 पर 33.13 के मुकाबले 38.32 और पतवा टोली पंचायत घर बूथ 19 पर 36.59 के मुकाबले 33.69 फीसद मतदान हुआ है। नगरपालिका मध्य विद्यालय संख्या दोबूथ 20 पर बंफर वोटिंग हुई। यहां 32.63 के मुकाबले 55.74 फीसद मतदान हुआ। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का कार्यालय बूथ 25 पर 41.07 के मुकाबले 50.67 फीसद और राष्ट्रीय उच्च विद्यालय दक्षिणी भाग बूथ 26 पर 42.35 के मुकाबले 44.60 फीसद मतदान हुआ है।


19 बूथों पर 70 फीसद से अधिक मतदान
कुल 82 बूथों पर हुआ 60 फीसद मतदान
उपेन्द्र कश्यप, दाउदनगर (औरंगाबाद) बिहार विधान सभा चुनाव में ओबरा क्षेत्र में 54.97 फीसद मतदान हुआ है। कुल 290791 में से 159845 ने मतदान किया। यह 54.97 फीसद है। इसमें 55.99 फीसद पुरुष कुल 87643 और 53.78 फीसद स्त्री कुल 72202 मतदाताओं ने मतदान किया है। इसमें महत्वपूर्ण यह है कि 82 बूथों पर 60 फीसद से अधिक मतदान हुआ है। इसमें 19 बूथ ऐसे हैं जहां मतदान का प्रतिशत 70 से अधिक है। यह विडंबना ही है कि पढा लिखा समाज माने जाने वाले शहर में मात्र एक बूथ 05-ए मदरसा इस्लामिया पुराना शहर रहा जहां 60.82 फीसद मतदन हुआ है। अन्य बूथों पर 60 फीसद से कम ही मतदान हुआ है। जिन मतदान केन्द्रों पर 70 या इससे अधिक फीसद मतदान हुआ है वे इस प्रकार हैं- बूथ- 28 उत्क्रमित मध्य विद्यालय हिच्छन बिगहा में 71.13, बूथ- 64-प्रा.वि.झौरी बिगहा में 79.63, म.वि.जमुआंव बूथ 66 पर 70.22, उ.म.वि.सोनी बूथ 88 पर 71.36, प्रा.वि.उचकुंधा बूथ 91 पर 71.86, उ.म.वि.पसवां बूथ 103 पर 70.54, प्रा.वि.कर्माखुर्द बूथ 107 पर 76.02, प्रा.वि.दौलतपुर बूथ 116 पर 74.52, प्रा.वि.बुकनापुर बूथ 119 पर 71.07, म.वि.एकौनी बूथ 122 पर 76.18, उ.म.वि.खैरा बूथ 126 पर 73.35,उ.म.वि.हसनपुरा बूथ 148 पर 77.87 फीसद, सामुदायिक भवन सागरपुर बूथ 192 पर 71.82 फीसद, प्रा.वि.लहसा बूथ 201 पर 76.32, प्रा.वि.अब्दुलपुर बूथ 202 पर 71.09, प्रा.वि.गम्हारी बूथ 204 पर 72.96, प्रा.वि.गजना बूथ 236 पर 71.91, उ.म.वि.गंज बूथ 239 पर 78.53 और आंगनबाडी केन्द्र जियादीपुर बूथ 247 पर 70.75 फीसद मतदान हुआ है। अन्य 63 बूथों पर 60 से 70 फीसद तक मतदान हुआ है।  


थर्ड जेंडर ने नहीं किया मतदान
दाउदनगर (औरंगाबाद) मतदाता जागरुकता अभियान चलाने के बावजूद एक ऐसी भी आबादी रही जिसने एक भी वोट नहीं डाला। ओबरा विधान सभा क्षेत्र में कुल 10 थर्ड जेंडर यानी तृतीय लिंग के मतदाता हैं। इसमें से दो शहर में हैं। आश्चर्य कि किसी ने भी मतदान नहीं किया। अब इसके कई कारण हो सकते हैं। अनुपस्थिति, जागरुकता का अभाव या बूथ तक पहुंचने का संकोच। यह विवेचना का विषय है।  


मतदान प्रवृति का कर रहे आकलन
दावा सबके अपने –अपने
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) मतदान का प्रतिशत इस बार बढा है। 19 बूथों पर 70 फीसद या इससे अधिक और 63 बूथ ऐसे हैं जहां 60 से 70 फीसद मतदान हुआ है। इस प्रवृति का आकलन दोनों गठबन्धन अपने अनुसार कर रहे हैं। सबके दावे अपने अनुकुल हैं। माना जा रहा है कि मतदान की प्रवृति महागठबन्धन के पक्ष में जा सकती है। इसका आधार वोटर आक्रामक रहा। जितना बन सका उतना अधिकाधिक मतदान करने की कोशिश किया। दूसरी तरफ माना जा रहा है कि एनडीए का आधार वोटर सुस्त रहा। उसमें आक्रमता नहीं दिखी। इस कारण इसकी स्थिति कमजोर मानी जा रही है। परिणाम इस बात पर अधिक निर्भर हो गया है कि दोनों प्रमुख प्रत्याशियों राजद और रालोसपा के आधार वोटों की चाल कैसी रही है? कितनी आक्रमता और कितनी सुस्ती रही है? किसका कितना वोट अन्य प्रत्याशियों ने अपने पाले में लाने में सफलता हासिल की है। राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने कहा कि 35 ऐसे बूथ हैं जहां उनके लोगों ने 500 से अधिक मतदान किया है। दावा है कि सिर्फ इनके आधार बूथों पर 70 से 80 फीसद तक मतदान हुआ है। दूसरी तरफ भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी तिवारी का तर्क है कि उनके वोटरों ने 500 से अधिक मतदान कर भी 50-60 फीसद का प्रतिशत हासिल कर सके हैं तो वहीं महागठबन्धन के बूथों पर 300 मतदान हुआ और प्रतिशत 70 से 80 तक पहुंच गया। इनका दावा है कि इनकी स्थिति मजबूत है।   

   

No comments:

Post a Comment