Friday 6 January 2017

14 हजार पौधों के भाई है रंजन भाई

छ: साल में लगाया हजारों पेड़
पर्यावरण संरक्षण ही है जूनून
पर्यावरण संरक्षण देश की जरुरत है और केंद्र सरकार के साथ हर राज्य सरकार इसे लेकर गंभीर है| वास्तव में यह समस्या वैश्विक है और इससे निपटने का प्रयास भी वैश्विक स्तर पर हो रहा है| इस समस्या के समाधान के लिए गाँव से शहर और महानगर तक होने वाला हर प्रयास काफी महत्वपूर्ण है| यहाँ के मखरा डीह निवासी रंजन भाई का प्रयास काबिले तारीफ़ है| वे गत छ: साल से इस दिशा में काम कर रहे हैं| अब तक 14 हजार विभिन्न प्रकार के पौधे लगा चुके हैं| अकेले दैनिक जागरण के एक करोड़ पौधारोपण अभियान के वक्त ही एक हजार से अधिक पौधा इन्होंने लगाया था| लोग अब उनको पौधों के भाई रंजन भाई पुकारने लगे हैं| बताया कि
पर्यावरण संरक्षण का काम वे 2010 से कर रहे हैं| इधर तीन साल से वे प्राण विद्या पीठ के बैनर ते अधिक सक्रिय हुए हैं| बताया कि उनके इस कम में अरविंद कुमार तिवारी काफी योददान देते हैं| मखरा, दाउदनगर, सिहाड़ी, तुलसी बिगहा, सहित मगध और शाहाबाद क्षेत्र में वे पर्यावरण पर काम कर रहे हैं| बताते हैं कि चन्दा संग्रह नहीं करते बल्कि सामूहिक प्रयास से यह सब कर रहे हैं|

देश के लिए स्वस्थ मनुष्य आवश्यक
पर्यावरण पर काम कर रहे रंजन भाई का कहना है कि देश के लिए स्वस्थ शरीर वाले मनुष्यों की आवश्यकता है जिसका काफी आभाव हो गया है| स्वस्थ मनुष्य परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए अहमियत रखता है| पेड़ पौधों जडी बूटियों जैसे प्राकृतिक पदार्थ उपयोगी होते हैं और यह पर्यावरण के बेहतर होने से ही होगा| पर्यावरण बेहतर करने के लिए सबको एक पेड़ लगना ही होगा| कहा कि हम अपने जीवन में विभिन्न जरूरतों को पूरी करने के लिए पेड़ खर्च करते हैं, इसलिए हमें हर हाल में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए|

No comments:

Post a Comment