Wednesday 30 September 2015

वीरेन्द्र के पास दो करोड की जमीन, राइफलधारी चंद्रभुषण

राइफलधारी चंद्रभुषण के पास लाखों की नगदी
 ओबरा विधान सभा क्षेत्र से रालोसपा प्रत्याशी चंद्रभुषण वर्मा के बैंक खाते में लाखों रुपये नगद जमा है। उनके हलफनामे के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक में 574073 रुपए, बैंक आफ बडौदा में 216259 रूपया और कृषि साख सहयोग समिति तरार में 327205 रूपया जमा है। चौथे खाते में कोई राशि जमा नहीं है। उनके पास नगद 40 हजार और पत्नी के पास नगद 15 हजार रूपये है। हीरो ग्लेमर बाईक है। उनके पास एक राईफल भी है। जेवरात आदि मिलाकर उनके पास कुल 25 लाख 59 हजार 671 रूपये एवं उनके पत्नी के पास 3 लाख रूपये की संपति है। उनकी तरार, एकौना एवं देवकली में 146 डीसमिल कृषि योग्य भूमि भी है। बाजार भाव इस जमीन का तीस लाख बताया गया है। उन्होने राष्ट्रीय उच्च विद्यालय से 1990 में  मैट्रिक पास किया है। दाउदनगर प्रखण्ड के तरार निवासी श्री वर्मा के खिलाफ ओबरा थाना में धारा 406, 409, 420 एवं 120 (बी) के तहत प्राथमिकी संख्या 53/14 दर्ज है।

वीरेन्द्र सिन्हा के पास दो करोड की जमीन
दाउदनगर (औरंगाबाद) ओबरा विधान सभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड रहे राजद प्रत्याशी वीरेन्द्र कुमार सिन्हा के पास करीब डेढ करोड रुपए की जमीन है। भगवान बिगहा घर है और उम्र 48 वर्ष है। हलफनामे के अनुसार इनके नाम 70 लाख की, पत्नी के नाम 20 लाख की और प्रथम आश्रित के पास एक करोड मूल्य की जमीन –जायदाद है। उनकी सिपहा में 25 लाख रूपये कीमत की 3.25 एकड़ कृषि योग्य एवं 45 लाख रूपये कीमत की 2850 वर्ग फिट में आवासीय जमीन है। उनके पास नगद 2 लाख 45 हजार एवं उनकी पत्नी के पास नगद एक लाख दस हजार रूपये है। उनका बैंक जमा एक लाख और पत्नी का बैंक जमा एक लाख दस हजार रूपये है। उन्होने 1982 में अशोक इंटर स्कूल से मैट्रिक, 1984 में महेश सिंह यादव काॅलेज से इंटर एवं 1987 में स्नातक किया है। उनके खिलाफ पांच मुकदमें दर्ज है। उन पर औरंगाबाद नगर थाना काण्ड संख्या 155/12, दाउदनगर थाना में प्राथमिकी संख्या 55/95, 06/2003, 11/2006, और 187/2011 उनके खिलाफ दर्ज है।   

No comments:

Post a Comment