Sunday 20 September 2015

18 से 19 साल के हैं ये युवा


18 से 19 साल के हैं ये युवा
(2015 विधान सभा चुनाव)
20-29 साल के हैं 4 लाख वोटर
70 से अधिक आयु के 90 हजार वोटर

उपेन्द्र कश्यप, दाउदनगर (औरंगाबाद) औरंगाबाद जिला के सभी छ: विधान सभा क्षेत्रों में बिहार विधान सभा चुनाव में 1660077 मतदाता मतदान कर छ: विधायक को चुनेंगे। इसमें पहली बार मतदान करने वालों की संख्या 59343 है। 18-19 साल के ये युवा वोटर बने हैं, और पहली बार अपने मताधिकर का प्रयोग करेंगे। जिला में इस आयु वर्ग की आबादी 98262 है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 70 साल से अधिक के मतदाता करीब 90 हजार हैं। इस पीढि ने एक- दो चुनाव छोडकर प्राय: चुनावो6 में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल किया हुआ है। 70-79 साल के कुल 63797 वोटर और 80 साल से अधिक उम्र के 26560 वोटर हैं। 20 से 29 साल के 4 लाख 1402 मतदाता, 30-39 साल के 04 लाख 21 हजार 093 मतदाता, 40-49 साल के 3 लाख 45 हजार 267 मतदाता, 50-59 साल के 2 लाख 11 हजार 649 मतदाता, 60-69 साल के 1 लाख 30 हजार 966 मतदाता हैं। इस सूची में सर्वाधिक मतदाता 30-39 साल के हैं। उसके बाद युवाओं का जो 20 से 29 साल के हैं।     

No comments:

Post a Comment