Wednesday 23 September 2015

नेता का नसीब तय करेंगे लाखों मतदाता


गोह में 282657 तो ओबरा में 290886 मतदाता
उपेन्द्र कश्यप, दाउदनगर (औरंगाबाद) अनुमंडल के दो विधानसभा क्षेत्र गोह और ओबरा के लाखों मतदाता नेताओं का नसीब तय करेंगे। गोह विधान सभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 82 हजार 657 मतदाता हैं। इसमें 01 लाख 50 हजार 440 पुरुष, 01 लाख 32 हजार 205 स्त्री और 12 (तीसरा लिंग) थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इस विधान सभा क्षेत्र की आबादी 04 लाख 85 हजार 100 है। इसमें 02 लाख 53 हजार 552 पुरुष और 02 लाख 31 हजार 548 स्त्री हैं। इस क्षेत्र में गोह और हसपुरा प्रखंड तथा रफीगंज के कुछ गांव शामिल हैं। इसी तरह दाउदनगर और ओबरा प्रखंड को मिलाकर बने ओबरा विस क्षेत्र में कुल मतदाता 02 लाख 90 हजार 607 हैं। इसमें 01 लाख 56 हजार 253 पुरुष और 01 लाख 34 हजार 343 स्त्री मतदाता है। इस क्षेत्र में भी 11 थर्ड जेंडर हैं। इस क्षेत्र की कुल आबादी 04 लाख 76 हजार 001 है। इसमें 02 लाख 48 हजार 795 पुरुष और 02 लाख 27 हजार 206 स्त्री आबादी है। दोनों विधान सभा क्षेत्र की इतनी बडी आबादी को अपना प्रतिनिधि चुनना है। इसके लिए सभी उत्सुक हैं।

इन ग्यारह बूथों पर हैं थर्ड जेंडर वोटर
दाउदनगर (औरंगाबाद)

दाउदनगर में हाता मिडिल स्कूल बूथ संख्या 02, नगर पंचायत भवन बूथ-12, मदरसा इस्लामिया टेक्निकल इंस्टीच्युट बूथ 14, मिडिल स्कूल शमशेरनगर बूथ 34, उत्क्रमित मिडिल स्कूल रघु बिगहा बूथ 67, राजकीय उत्क्रमित मिडिल स्कूल खैरा बूथ- 126, राजकीय उत्क्रमित मिडिल स्कूल चातर बूथ- 201, उत्क्रमित मिडिल स्कूल रामपुर बूथ 207, उत्क्रमित मिडिल स्कूल बाजितपुर बूथ-212, उत्क्रमित मिडिल स्कूल बन्धनबिगहा बूथ 220, मिडिल स्कूल कारा बूथ 226, 

No comments:

Post a Comment