Thursday 1 December 2016

नपं का बकाया 30 लाख मिला 87 हजार मात्र

सबसे बड़े दो बकायेदार पीएचसी व प्रखंड कार्यालय
सरकारी कार्यालयों, भवनों पर 6 लाख बकाया
नोटबंदी में कई नगर निकायों की राजस्व वसूली कई गुणा बढ़ गयी किन्तु इसका बड़ा असर दाउदनगर नगर पंचायत पर नहीं पडा| इसका शहर के भवनों पर करीब 30 लाख बकाया है| इसमे सरकारी भवनों पर करीब 6 लाख बाकी है| इतना अधिक बकाया रहने के बावजूद नोटबंदी के बाद मात्र 87 हजार 811 रुपया ही जमा हुआ है| निम्न वर्गीय लिपिक रामइंजोर तिवारी ने बताया की नोटबंदी के दिन से अब तक मात्र इतनी ही कर जमा हुई है| तहसील मुहर्रिर मनोज कुमार गुप्ता के अनुसार गत वित्तीय वर्ष 2015-2016 में 30 लाख 19 हजार 53 रूपए गृह कर बकाया है| इसके पीछे आखीर क्या वजह है? ऐसा नहीं है कि यहाँ १००० और ५०० के पुराने नोट उपलब्ध नहीं थे| थे किन्तु सबने दूसरी जगह खपाने की कोशिश की किन्तु घर का कर जमा करना नहीं चाहा| इसकी वजह साफ़ है| गृह कर जमा करने की प्रवृति का अभाव| लोग आमा तौर परा गृह कर तभी जमा करते है जब ऐसा किए बिना कोइ काम नहीं हो सकता| यह प्रवृति नपं को नुकसान पहुंचाता है| नोटबंदी के बाद राजस्व अधिक जमा हो इसके लिए कोइ प्रयास नहीं किया गया है| जानकारों का कहना है कि यदि प्रचार किया जाता तो जागरूकता आती और लोग गृह कर देने पहुंचते|

सर्वाधिक 1.16 लाख स्वास्थ्य विभाग पर बाकी
दूसरा बड़ा बकाया प्रखंड कार्यालय पर 1.18 लाख
नगर पंचायत का सर्वाधिक बड़े दो बकायेदार है| सबसे अधिक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण कार्यालय पर 01 लाख 61658 रूपए बकाया है| इसके बाद प्रखंड कार्यालय है जिस पर 1 लाख 18 हजार 148 रूपए बकाया है| प्राप्त विवरण के अनुसार अंचल कार्यालय पर ४६६४२ रूपए, सिंचाई कार्यालय पर ८३३० रूपए, आपकारी विभाग पर ५७१३० रूपए, प्रखंड पशुपालन कार्यालय पर १५५४० रूपए, शिक्षा विभाग पर २४९३० रूपए, जिला परिषद् डाकबंगला पर २१७० रूपए, क्रषि उत्पादन बाजार समिति पर १६३०४ रूपए, व्यापार मंडल पर ६८३८० रूपए, थाना पर ७८९६ रूपए, अधीक्षक ग्राम शिल्प एवं आरक्षी भवन पर ३३६० रूपए, उपकोषागार पर ४४८० रूपए, दूरसंचार पर १०५० रूपए, बाला विकास परियोजना पर १३५२० रूपए, मुख्या डाक घर पर १९९२५ रूपए और उपकारा पर १००८० रूपए बकाया है| सरकारी भवनों की ही तरह आम घरो के बाशिंदों पर भी काफी बकाया है| गृह कर देने के प्रति समाज उदासीन बना हुआ है|

गत तीन साल में गृह कर की वसूली
नगर पंचायत में करीब सात हजार घर है जिनसे गृह कर की वसूली होती है| प्राप्त विवरण के अनुसार वर्ष २०१३- १४ में ७ लाख ९० हजार २४२ रूपए, साल २०१४-१५ में ७ लाख २१ हजार ९५८ रूपए और साल २०१५-१६ में ७ लाख १२ हजार ७८० रूपए की ही वसूली हो पायी है| अभी बकाया करीब तीस लाख रुपए है| 

No comments:

Post a Comment