Thursday 15 December 2016

शौचालय योजना के तहत दो करोड़ 78 लाख उपलब्ध


सभी प्रखंडो के लिए जारी हुआ धन
पैसे कम होने की चर्चा
 घर शौचालय निर्माण के लिए जिला को पैसे उपलब्ध हो गया है| जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (जिला जल एवं स्वच्छता समिति) द्वारा पैसा सभी प्रखंडो के लिए जारी कर दिया गया है| बैंक को भेजे गए पत्र (पत्रांक-१५४९) के अनुसार 58 लाख जारी किए गए है| इसके तहत औरंगाबाद और ओबरा प्रखंड को एक बराबर 80 हजार, मदनपुर को बीस हजार और अन्य सभी प्रखंड बारुन, दौदानाग्र, देव, गोह, हसपुरा, कुटूम्बा, नवीनगर व रफीगंज को  पचास पचास हजार रूपए दिए गए है| इसी तरह पत्रांक 1541 के अनुसार दो करोड़ 15 लाख जारी किया गया है| इसके तहत औरंगाबाद और ओबरा को बाईस-बाईस लाख, बारुन, दाउदनगर और गोह को 10 लाख 50 हजार रुपये, देव, हसपुरा, कुटुम्बा, नवीनगर व रफीगंज को एक बराबर ढाई-ढाई लाख रूपए तथा मदनपुर को एक लाख 45 हजार रूपए उपलब्ध कराया गया है| यह राशि स्वच्छ भारत मिशन और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जारी हुई है| चर्चा है कि यह राशि काफी कम है किन्तु एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पैसे की कोई कमी नही है| जितना शौचालय बनाया जाएगा उतना पैसा उपलब्ध होगा|

क्या है योजना?
 सरकार स्वच्छ भारत अभियान चला रही है| इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वालो को शौचाय निर्माण के लिए १२ हजार का प्रोत्साहन राशि दिया जाना है| डीडीसी संजीव कुमार सिंह के अनुसार यह प्रोत्साहन राशि है| ताकि सभी घरों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो सके| इस योजना से जो वंचित हो जायेंगे उनके घर भी शौचालय बने इसके लिए बिहार सरकार लोहिया स्वच्छ बिहार योजना लाई है| दोनों के तहत प्रोत्साहन राशि एक सामान है|

No comments:

Post a Comment