Tuesday 13 December 2016

पांच गुणा बढ़ा मालगुजारी का दर


पटवन के लिए भी 
देने पड रहे अधिक पैसे
मुआवजे की उम्मीद में 
बैठे किसान हताश 
किसान जबरदस्त संकट से गुजर रहे है| पहले सों में आये अप्रत्याशित बाढ़ व अत्यधिक बारिश ने उनकी मुसीबते बढाई और अब सरकार ने उनकी समस्या को बढ़ा दिया है| उनके लिए राजस्व की दर (मालगुजारी रेट) पांच गुणा बढ़ा दी गयी है| इसी तरह उनके लिए लगाने वाले पटवन की दर को भी बढ़ा दिया गया है| एक तरफ किसान बाढ़ और बरसात की पीड़ा कम करने के लिए मुआवजे की अंग को ले आन्दोलन करा चुके है, सरकार से राहत की उम्मीद बनाए हुए है तो दूसरी तरफ ऐसी कारर्वाई से वे सकते में है| चथरुआ बिगहा के किसान व राष्ट्रीय किसान संगठन के अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह ने इसकी शिकायत अंचल अधिकारी से की है| उन्हें सीओ विनोद सिंह ने उन्हें बताया कि राजस्व विभाग के आदेश के अनुसार ही बढे दर से मालगुजारी का पैसा लिया जा रहा है| नागेन्द्र सिंह ने बताया कि राजस्व व पटवन की दर पांच गुणा बढ़ा दी गयी यह गलत है| जितनी जमीन के लिए उन्हें पहले १६ रूपए की रसीद कटवानी पड़ती थी अब उतने के लिए ही उन्हें ८५ रूपए देने पड़े| कहा कि पटवन की दर भी बढ़ा दे गयी| कहा कि किसान मुआवजे की उम्मीद में बैठे थे और इसा तरह के सरकार के फैसले से उन्हें निराश होना पडा है| कहा कि यह गलत है और किसानो को अपने हित में गोलबंद होकर इसे रद्द कराने की मांग करनी होगी|

फैसला वापस ले सरकार
किसानो की बड़ी हुई समस्या पर सभापटी के प्रतिनिधि अश्विनी तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं शम्भू प्रसाद सोनी ने कहा कि सरकार को यह फैसला वापस लेना चाहिए| इसा निर्णय से किसान त्रस्त होंगे| कहा कि यह फैसला किसान विरोधी है| जदयू किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभय चंद्रवंशी व पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रामानंद चंद्रवंशी ने कहा कि वे मामला को सरकार के ध्यान में लायेंगे| मामले की समीक्षा की जायेगी| यदि ऐसा हुआ है तो उस पर पुनर्विचार करने के लिए सरकार से मांग की जायेगी| कहा कि राज्य में नीतीश सरकार किसानो गरीबो के हित की तक्षा करने के प्रति समर्पित है| राष्ट्रीय किसान संगठन के अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह ने कहा कि हर हाल में सरकार को यह फैसला वापस लेना चाहिए|  

No comments:

Post a Comment