Sunday 15 November 2015

एनडीए के अध्यक्षों को घर में मिली मात


सिर्फ भाजपा अध्यक्ष की बची लाज
महागठबन्धन का हर अध्यक्ष “जीता”

उपेन्द्र कश्यप
एनडीए के घटक दलों लोजपा, रालोसपा और हम के प्रखंड अध्यक्षों के पंचायतों में एनडीए प्रत्याशी को हार का सामना करना पडा है। दूसरी तरफ महागठबन्धन के घटक राजद और कांग्रेस प्रखंड अध्यक्षों के पंचायत में राजद प्रत्याशी की जीत हुई है। समीकरण जातियों की बहुलता और रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार के संसा में सर्वाधिक 1624 मत से हार मिली। यहां उसे 794 मिला तो राजद को 2428 मत। हम के प्रखंड अध्यक्ष संजय पासवान के पंचायत बेलवां में 982 मत मिला तो हार 740 मत से हुई। राजद को यहां 1722 मत मिले हैं। लोजपा प्रखंड अध्यक्ष केदार यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा के पंचायत गोरडीहां में 1600 से हार मिली है। यहां एनडीए को 767 तो राजद को 2367 मत मिला है। इन तीन प्रखंड अध्यक्षों की पोल खूल गयी तो वहीं भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी तिवारी के पंचायत अरई में वे 685 मत से जीत मिली। भाजपा को 1286 और राजद को 601 मत यहां मिला है। दूसरी तरफ राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह के घर में महागठबन्धन को 1510 मत की बढत मिली है। रालोसपा को करमा में 632 तो राजद को 2150 मत मिला है। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर सिंह के अंछा में भी 353 से बढत मिली है। जदयू का कोई प्रखंड अध्यक्ष ही नहीं था। इस पद से इस्तीफा दे चुके बीस सूत्री अध्यक्ष जीतेन्द्र नारायण सिंह के पंचायत मनार में महागठबन्धन को 608 मत की बढत मिली है। यहां एनडीए को 823 तो राजद को 1431 मत मिला है। हालांकि पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था।  

No comments:

Post a Comment