Saturday 14 November 2015

एनडीए प्रत्याशी को अपने घर में मिली हार


एनडीए के तमाम नेता अपने पंचायत में हारे
सिर्फ अरई और महावर में ही मिली जीत
उपेन्द्र कश्यप, दाउदनगर (औरंगाबाद) ग्रामीण इलाके से एनडीए के पांव उखड गये हैं। प्रखंड से 15 में सिर्फ दो अरई और महावर पंचायत में ही एनडीए के प्रत्याशी को बढत मिल सकी जबकि अन्य 13 में उसे हार का सामना करना पडा। एनडीए के लिए काम कर रहे नेताओं की स्थिति स्पष्ट हो गयी है। खुद प्रत्याशी चंद्रभुषण वर्मा अपने पंचायत तरार में 162 मत से हार गये। यहां एनडीए को 1209 और राजद को 1373 मत मिला। दूसरी ओर अपने अंकोढा पंचायत में महागठबन्धन प्रत्याशी बीरेन्द्र कुमार सिन्हा 712 मत से जीते। उन्हें 1618 और एनडीए को 906 मत मिला। इस पंचायत में भाजपा के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ शर्मा का घर नीमा में है। लोजपा नेता महेन्द्र पासवान और भाजपा पंचायत अध्यक्ष अनुप मनोहर के महावर में इन्हें 934 और राजद को 518 मत मिला। रालोसपा से टिकट की दौड में शामिल सत्येन्द्र कुशवाहा के अंछा पंचायत में 353 से हार मिली। कुल 893 मत मिला जबकि राजद को 1248 मत। सम्राट युवा मंच चला रहे रालोसपा नेता संजय मेहता के चौरी में पार्टी 225 से हारी। उसे 1440 और राजद को 1663 मत मिला। शमशेर नगर से जदयू नेता ब्रजकिशोर शर्मा बीस सूत्री अध्यक्ष रहे हैं। यहां रालोसपा को 1686 और राजद को 2211 मत मिला। बढत रही 525 मत। भाजपा पंचायत अध्यक्ष बब्लु शर्मा का घर भी शमशेर नगर ही है। भाजपा प्रवक्ता विनोद शर्मा और रालोसपा के टिकटार्थी विकास कुमार के पंचायत कनाप में 573 से पार्टी हारी। यहां उसे 1268 तो राजद को 1863 मत मिला है। भाजपा नेता और पूर्व प्रमुख राजेन्द्र पासवान के तरारी में 455 से हार मिली। रालोसपा को 1468 और राजद को 1923 मत मिला है। भाजपा के कर्णधार कहे जाने वाले राममनोहर पांडेय और रवीन्द्र शर्मा के सिन्दुआर में 392 से पार्टी हारी। रालोसपा को 927 तो राजद को 1319 मत मिला।    


     



No comments:

Post a Comment