Tuesday 19 September 2023

जिउतिया लोकोत्सव का नप करेगा आयोजन

 



पहली बार 2016 में नप ने कराया था लोकोत्सव

वर्ष 2017 से लगातार वर्ष 2021 तक नहीं हुआ था आयोजन

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : यहां के लोक कलाकारों का संशय समाप्त हो गया। यह तय हो गया है कि नगर परिषद जिउतिया लोकोत्सव का आयोजन करेगा। मुख्य पार्षद अंजली कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार को नप कार्यालय में बोर्ड की हुई अनौपचारिक बैठक में यह तय किया गया कि नगर परिषद द्वारा जिउतिया लोकोत्सव का आयोजन कराया जाएगा। आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए आगे कार्य योजना बनाई जाएगी। आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। मुख्य पार्षद ने बताया कि जिउतिया पर्व दाउदनगर शहर की ऐतिहासिक विरासत है। इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उप मुख्य पार्षद कमला देवी, सशक्त स्थाई समिति सदस्य. केदारनाथ सिंह, दिनेश प्रसाद एवं परवीण कौसर, वार्ड पार्षद एहसान अहमद ,बसंत कुमार, राजू राम ,जय गोविंद प्रसाद, संजय प्रसाद, सोनी कुमारी, मोतीलाल ,राधा रमण पुरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार, दीपक कुमार, शिवनाथ प्रसाद, प्रिंस कुमार, सियाराम सिंह,अनंतु लहरी ,संतोष कुमार, निर्मल सिंह उपस्थित रहे। मालूम हो कि बीते नगर निकाय चुनाव में प्रायः सभी प्रत्याशियों में जिउतिया लोकोत्सव मनाने की घोषणा की थी। मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद पदों के प्रायः सभी प्रत्याशी इसमें शामिल थे। कलाकारों के मन में यह सवाल था कि क्या इस बार नगर परिषद जिउतिया लोकोत्सव का आयोजन करेगा। अब किसी भी प्रकार का संशय समाप्त हो गया है। मालूम हो कि सबसे पहले नगर परिषद कार्यालय द्वारा जिउतिया को लोक उत्सव के रूप में वर्ष 2016 में आयोजन किया गया था। नगर पंचायत से नगर परिषद बनने के बाद ससमय चुनाव न होने के कारण वर्ष 2017 में बोर्ड नहीं था इस कारण प्रशासन ने आयोजन नहीं कराया। फिर 2018 में बोर्ड बना तो तब से लगातार आयोजन नहीं किया गया। पिछले वर्ष 2022 में फिर मुख्य पार्षद मीनू सिंह ने आयोजन कराया। महत्वपूर्ण है आगामी छह अक्टूबर को नहाय खाय, सात अक्टूबर को व्रत और आठ अक्टूबर को पारण है।


No comments:

Post a Comment