Wednesday 13 August 2014

समूह के जिम्मे सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा



                        दाउदनगर में जीवित है जिउतिया संस्कृति
                                                154 साल से निरंतर प्रवाह बरकरार
उपेंद्र कश्यप
दुख के निराकरण की गर्ज से जन्मी जिउतिया संस्कृति का न कोई वाहक है न कोई संरक्षक। आम आदमी के सहयोग, समर्पण और सहभागिता से यह संस्कृति संवत 1917 से आम जन के रग रग में प्रवाहित हो रही है। इस लोक संस्कृति में फोकलोट (लोकयान) में सभी चार तत्व प्रचूरता से विद्यमान है। अपनी लोक कला, लोक साहित्य, लोक व्यवहार है। वास्तव में झारखंड के अलग होने के बाद छउ नृत्य हमारा प्रतिनिधि संस्कृति नहीं रहा। सरकार छठ को प्रतिनिधि संस्कृति मानती है जबकि वह पूरे प्रदेश में होता है और किसी भी खास क्षेत्र या समुदाय तक सीमित नहीं है। जिउतिया का पर्व उत्तर भारत में प्राय: हर जगह मनाया जाता है मगर यह सिर्फ दाउदनगर में ही लोक संस्कृति बन सकी है। इसका प्रभाव समीपवर्ती तरार और ओबरा में भले दिखता है, मगर है यह दाउदनगर की विशिष्ट पहचान। ब्राजील के कार्निवाल से इसकी तुलना होती है। आकर्षण और सम्मोहन की पराकाष्ठा आप देख सकते हैं जब यह नौ दिवसीय समारोह अपने अंतिम दो दिन चरमोत्कर्ष पर होता है। पूरा शहर भेष बदलो समारोह में तब्दील दिखता है। अपुराणिक चरित्रों, राजनेताओं, संविधान, समेत तमाम क्षेत्रों पर टिप्प्णी करते लोक कलाकार मिलेंगे। पटवा टोली और कसेरा टोली चौक मुख्य केन्द्र होते हैं। शहर में जिमूतवाहन भगवान के चार चौक बने हैं। मुख्यत: पटवा जिसे तांती भी कहा जाता है अर कसेरा जाति के लोगों के समर्पण भाव और परिश्रम की बदौलत यह संस्कृति जीवंत बनी हुई है अन्यथा कब का विलुप्त हो जाती। इसके गीत बड़े सरस होते हैं। व्यंग्य मजेदार और चुटिले। शहर की बड़ी आबादी इसमें शामिल होती है और आश्चर्य कि हर बच्चा जो पहली बार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहा होता है वह भी आपको प्रभावित करता है। इससे लगता है कि इस शहर की मिट्टी में कला का जादू बसता है।दाउदनगर की जिउतिया संस्कृतिजागरण

No comments:

Post a Comment