Sunday 13 March 2016

15 में 14 मुखिया चुनाव लडने से वंचित


आरक्षण के कारण वंचित हुए 13 मुखिया

एक मुखिया से बन गये विधायक

दाउदनगर (औरंगाबाद) प्रखंड के 15 पंचायतों में से 14 के मुखिया चुनाव नहीं लड रहे हैं। आरक्षण चक्रानुक्रम के कारण स्थिति परिवर्तित होने से 13 वंचित हो गये हैं, जबकि एक विधायक बन जाने के कारण चुनाव नहीं लड रहे हैं। प्राप्त विवरण के अनुसार अरई सामान्य से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है तो अनिल कुमार चुनाव नहीं लड रहे। इसी तरह शमशेरनगर अति पिछडा से अनु.जाति के लिए सुरक्षित हो गया है। इस कारण माधुरी देवी चुनाव मैदान से बाहर हो गयीं। गोरडीहां सामान्य से महिला आरक्षित होने से भगवान सिंह, अनु.जाति से महिला सामान्य हो जाने से अंछा के युदागीर राम, सामान्य महिला से अति पिछडा हो जाने से तरारी की निर्मला सिन्हा, महिला से सामान्य हो गये तरार की अंजू देवी, अ.जा. से सामान्य हो गये सिन्दुआर के उपेन्द्र राम, सामान्य से महिला बन गये करमा के जगदीश नारायण सिंह, अ.पि. से सामान्य महिला बन गये संसा के अरविन्द कुमार, सामान्य महिला से अति पिछडा बन गये चौरी की ललीता देवी, सामान्य महिला से अ.जा बन गये मनार की सावित्री देवी, अजा से सामान्य बन गये बेलवां की बिगनी देवी और अ.पि. से अनुजा बन गये कनाप के परशुराम प्रसाद चुनाव लडने से वंचित हो गये हैं। सिर्फ महावर की आरक्षण स्थिति नहीं बदली सो यहां के मुखिया हरिप्रसाद सिंह चुनाव लड रहे हैं। अंकोढा पंचायत से मुखिया बने बीरेन्द्र कुमार सिंहा विधायक बन गये हैं, इस कारण वे चुनाव नहीं लड रहे हैं।      

No comments:

Post a Comment